BSNL ने निकाला सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान, मिलेगा यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा और फ्री SMS जैसे बेनिफिट्स

By: PalPal India News
April 1, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। BSNL ने निकाला सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान, जिनमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा और फ्री SMS जैसे बेनिफिट्स मिलते हैं। भारत संचार निगम लिमिटेड के पास एक ऐसा ही रिचार्ज प्लान है, जिसमें यूजर्स को 160 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। कंपनी के इस प्लान में यूजर्स को डेली 2GB डेटा समेत कई और बेनिफिट्स मिलते हैं।

बीएसएनएल के अलावा अन्य किसी निजी टेलीकॉम कंपनी के पास 160 दिन वाला रिचार्ज प्लान नहीं है, जिनमें ये बेनिफिट्स ऑफर किए जाते हैं। BSNL अपने 160 दिन वाले सस्ते रिचार्ज प्लान में यूजर्स को कई बेनिफिट्स ऑफर कर रहा है। इस सस्ते रिचार्ज प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेली 2GB हाई स्पीड डेटा समेत कई और बेनिफिट्स ऑफर किए जाते हैं।

BSNL का 160 दिन वाला प्लान

भारत संचार निगम लिमिटेड का यह रिचार्ज प्लान 997 रुपये की कीमत में आता है। बीएसएनएल के इस सस्ते रिचार्ज प्लान में यूजर्स को डेली महज 6 रुपये का खर्च आएगा। BSNL के इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान में यूजर्स को डेली 2GB हाई स्पीड डेटा मिलता है। इसमें यूजर्स को कुल मिलाकर 320GB डेटा का लाभ मिलेगा। साथ ही, यह प्लान डेली 100 फ्री SMS के बेनिफिट्स के साथ भी आता है। BSNL ने हाल ही में BiTV सर्विस लॉन्च की है, जिसमें यूजर्स को 350 से ज्यादा लाइव टीवी और कई OTT ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। बीएसएनएल अपने हर मोबाइल रिचार्ज के साथ BiTV का सब्सक्रिप्शन यूजर्स को ऑफर करता है।

इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को इसमें पूरे भारत में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग का लाभ मिलेगा। इस प्लान में इसके अलावा यूजर्स को फ्री नेशनल रोमिंग का भी लाभ दिया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *