पलपल इंडिया प्रतिनिधि। अधारताल पुलिस के अनुसार क्षेत्र में रहने वाली एक 36 वर्षीय महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि सतना निवासी नरेंद्र शिवहरे का उसके घर आना-जाना था। आरोपी नरेन्द्र पति के मित्र का भाई है। महिला का पति ड्राईवर है जिस कारण अक्सर घर से बाहर ही रहता है। फरवरी 2023 में महिला घर पर अकेली थी तभी नरेंद्र उसके घर पहुंचा और धमकाते हैं हुए जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाएं।
इसके बाद आरोपी ने धमकी दी कि किसी को इस बारे में बताया तो वह बदनाम कर देगा। उसके बाद कई बार आरोपी ने महिला का दैहिक शोषण किया। 23 नवंबर 2024 को आरोपी महिला साथी शबीना सिकंदर मनियार, एहफाज अंसारी और साहिल खान के साथ महिला के घर पहुंचा और महिला को बदनाम करने, जान से मारने, बच्चे को स्कूल से उठवा लेने की धमकी दी।
आरोपियों ने महिला के घर में रखे 1 लाख 20 हजार रुपए व 6 तोला वजनी सोने व 40 तोला वजनी चांदी के जेवर ले लिए। उसके बाद पुनः धमकाते हुए ऑनलाइन 13 लाख 80 हजार ट्रांसफर करा लिए। आरोपियों ने महिला के हस्ताक्षर वाला चैक व घर के दस्तावेज लेकर अपने पास रख लिए जिससे परेशान होकर महिला थाने पहुंची। पुलिस ने धारा 64(1), 64(2)एम, 308(2), 332(ख), 351(2),3(5) बीएनएस 3(2)5, 3(1) (W-i) एससी एटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।