पलपल इंडिया प्रतिनिधि। आपको बता दे राज्य में आज से नई बिजली दरें लागू हो गई है। राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले सरकार ने लाखों उपभोक्ताओं को राहत देते हुए बिजली दरों में कटौती की घोषणा की है।
नीतीश कुमार सरकार ने लाखों उपभोक्ताओं को राहत देते हुए बिजली दरों में कटौती की घोषणा की है। आपको बता दे राज्य में आज से नई बिजली दरें लागू हो गई है। बिहार में आज से नई बिजली दरें लागू हो गई है। बिहार विद्युत विनियामक आयोग ने पहले ही इसकी घोषणा की थी। यह दरें अगले साल 31 मार्च तक लागू रहेंगी। इसका लाभ उन ग्रामीण उपभोक्ताओं को मिलेगा जो महीने में 50 यूनिट से अधिक बिजली की खपत करते हैं।
इससे ग्रामीण और शहरी दोनों उपभोक्ताओं को लाभ होगा। 1 अप्रैल 2025 से लागू होने वाली इन दरों के तहत स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को 25 पैसे प्रति यूनिट की छूट मिलेगी, जबकि ग्रामीण इलाकों में बिजली 54 पैसे प्रति यूनिट सस्ती होगी। महीने में 50 यूनिट से अधिक बिजली की खपत करने वाले ग्रामीण उपभोक्ताओं को यह लाभ मिलेगा। इस श्रेणी के सवा करोड़ उपभोक्ताओं को इसका लाभ होगा।
राज्य सरकार ने स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने वालों को अतिरिक्त लाभ देने का फैसला किया है। स्मार्ट मीटर लगवाने के 6 महीने तक उपभोक्ता निर्धारित लोड से अधिक बिजली खपत करने पर भी कोई जुर्माना नहीं देंगे। खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में इन उपभोक्ताओं को कुल 79 पैसे प्रति यूनिट तक की बचत होगी।