इंडियन ऑयल के टैंकर से जब्त की गई 900 पेटी शराब, पंजाब से बिहार जा रही थी

By: PalPal India News
April 2, 2025

सोनभद्र. यूपी के सोनभद्र में पुलिस ने शराब तस्करी के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने जब पंजाब के जालंधर से आ रहे इंडियन ऑयल के गैस टैंकर को रोका और उसकी तलाशी ली, तो उसमें 900 पेटियों में भरी 8,006.4 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। यह नजारा देख पुलिसकर्मी भी दंग रह गए।

पूछताछ में ड्राइवर जगमाल सिंह ने खुलासा किया कि यह शराब झारखंड के रास्ते बिहार ले जाई जा रही थी। जानकारी के मुताबिक, तस्कर इस गैरकानूनी धंधे के लिए कोडेड वॉट्सऐप मैसेज का इस्तेमाल कर रहे थे, ताकि पुलिस को भनक न लगे। फिलहाल, पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है और गिरोह के सरगना की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *