हाईवे पर 15 बार पलटी कार,हादसे में 3 लोगों की मौत, दर्दनाक हादसे का देखे CCTV विडियो

By: PalPal India News
April 2, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिकर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में हुए दर्दनाक हादसे का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। जिसे देख आपकी रूह काँप जायेगी, इस सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि डिवाइडर से टकराने के बाद एक कार 15 बार पलटी। इस दौरान कार में सवार लोग हवा में उछलते हुए दिखे।

आपको बता दे यह हादसा कर्नाटक में एनएच-150ए पर मंगलवार की सुबह चित्रदुर्ग जिले के मोनकलमुरु तालुक के बोम्मक्कनहल्ली मस्जिद के पास हुआ। इस हादसे में तीन लोगों की जान चली गई। मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं। कार चल्लकेरे से मोलकालमुरू होते हुए बेल्लारी जा रही थी।

हादसे में पिता और दो बेटों की मौत

इस भीषण हादसे में 35 वर्षीय मौला अब्दुल शामिल हैं। और उनके साथ उनके दो बेटे रेहमान (15 वर्ष) और समीर (10 वर्ष) की भी मौत हो गई। मौला की पत्नी सलीमा बेगम, उनकी मां फातिमा और बेटा हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने उन्हें बल्लारी वीआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया है। रामपुर पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया और मामला दर्ज किया है।

हादसे का वीडियो आया सामने-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *