palpalindianews/chattisgarh
छत्तीसगढ़ के दुर्ग में शनिवार को पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा का रिकॉर्ड है कि हम जो बोलते हैं, वो करते हैं। छत्तीसगढ़ भाजपा सरकार में बना और मैं आपको गारंटी देता हूं कि भाजपा छत्तीसगढ़ को अब एक नई दिशा देगी।मध्य प्रदेश के रतलाम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘देश हो या मध्य प्रदेश, कांग्रेस के पास सिर्फ झूठे वादे रह गए हैं। कांग्रेस को मध्य प्रदेश के विकास का रोडमैप तक नहीं पता। कांग्रेस के नेता फिल्मी हैं, उनके संवाद भी फिल्मी हैं। जब किरदार फिल्मी होंगे तो सीन भी फिल्मी होगा।
