पलपल इंडिया प्रतिनिधि। आईपीएल 2025 चल रहा है और ऐसे में खिलाडी अपनी दमदार परफोर्मेंस से लोगों का दिल जीत रहे है। इस दौरान कई युवा खिलाड़ियों को डेब्यू करने का भी मौका मिला और उन्होंने लीग में अपनी छाप छोड़ दी है। आईपीएल के इस सीजन में कई युवा खिलाड़ियों को देखा जा रहा है। उन्होंने डेब्यू करते ही अपना दम दिया है। जानते है युवा खिलाड़ी कौन से है?
सबसे चर्चित टीम मुंबई इंडियंस के लिए अश्वनी कुमार ने केकेआर के खिलाफ डेब्यू किया। उन्होंने चार इंटरनेशनल खिलाड़ी- अजिंक्य रहाणे, रिंकू सिंह, मनीष पांडे और आंद्रे रसेल का विकेट लिए। अश्वनी आईपीएल डेब्यू में 4 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज भी बन गए हैं।
अनिकेत वर्मा ने आईपीएल से पहले सिर्फ एक प्रोफेशन मैच खेला था। इस सीजन उन्होंने 3 मैचों में 117 रन मारे हैं। सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में उनका भी नाम है। जो भी गेंदबाज अनिकेत के सामने आया है, वो बच नहीं पाया है।
विपराज निगम ने आईपीएल के अपने डेब्यू मैच में ही कमाल दिखाया। इस लेग स्पिनर ने एडेन मार्करम को आउट किया।
वही जीशान अंसारी ने हैदराबाद के लिए दिल्ली के खिलाफ डेब्यू किया। उनकी टीम को उस मैच में हार मिली लेकिन जीशान की बॉलिंग की चर्चा खूब हो रही क्यूंकि इस लेग स्पिनर ने मैच में दिल्ली के तीन बल्लेबाजों को आउट किया था
आईपीएल से पहले विग्नेश पुथुर ने कोई प्रोफेशनल मैच नहीं खेला था। मुंबई इंडियंस के लिए सीएसके के खिलाफ उन्होंने डेब्यू किया। अपने पहले ही ओवर में पुथुर ने रुतुराज गायकवाड़ को आउट किया। इसके बाद शिवम दुबे और दीपक हुड्डा भी उनका शिकार बने थे।