ठग ने मोबाइल पर फोटो भेज बोला-पहचानों कौन, फोटो डाउनलोड करते ही अकाउंट से उड़े 2 लाख 10 हजार रुपये

By: PalPal India News
April 2, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिजबलपुर में एक ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है, जहां एक ठग ने एक व्यापारी को मोबाइल पर एक फोटो भेजकर उसे पहचानने के लिए कहा। व्यापारी ने जैसे ही फोटो डाउनलोड किया। जिसके बाद वापस ठग का फोन आने पर उसने बताया कि वो नहीं पहचानता। फोन रखते ही व्यापारी के अकाउंट से 2 लाख 10 हजार रुपये कट गए।

यह मामला जबलपुर शहर के स्नेह नगर में स्टेशनरी व्यापारी प्रदीप कुमार ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गए। प्रदीप शुक्रवार को सुबह आठ बजे फोन नंबर 9827832213 से उनके मोबाइल पर काल आया। फोन करने वाले बोला कि एक फोटो भेजा है। उसके डाउनलोड करके देखिए कि पहचानते है क्या? उन्होंने फोटो डाउनलोड किया तो एक वृद्ध व्यक्ति का फोटो था। वे उसे नहीं पहचानते थे। इसलिए बाद में फोन आने पर उस कॉल को रिसीव नहीं किया। लगातार फोन आने पर दोपहर में एक बार फोन रिसीव कर लिया। वृद्ध को नहीं पहचानने की बात कहकर फोन रख दिया। उसके तुरंत बैंक से फोन पर तीन मैसेज आए। इसमें एक रुपये खाते में आने और फिर एक लाख और एक लाख 10 हजार रुपये कटने की सूचना थी।

व्यापारी द्वारा कोई ट्रांजेक्शन नहीं किया गया था। इस पर बैंक पहुंचा तो संदिग्ध खाते में रुपये जाने का पता चला। व्यापारी ने साइबर सेल में शिकायत की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *