पलपल इंडिया प्रतिनिधि। पत्नी के द्वारा किसी बात को लेकर पति के साथ की जा रही बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने और मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक पन्ना के समक्ष पहुंचने एवं एफआईआर के बाद दबंग पत्नी मीडिया के सामने गिड़गिड़ाती नजर आई है।
मामला इस प्रकार है कि लौकेश मांझी लोको पायलट अपनी पत्नी हर्षिता रैकवार और बेटी के साथ सतना में रहते हैं, जो पत्नी की प्रताड़ना एवं आए दिन मारपीट से परेशान होकर छिपे हुए कैमरे से वीडियो बनाकर पुलिस अधीक्षक पन्ना के समक्ष पहुंच गए। वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पत्नी हर्षिता रैकवार मीडिया ने मीडिया के सामने आकर कहा है कि उसकी अच्छी खासी जिंदगी चल रही है उसकी एक मासूम बच्ची भी है, वह अपना घर परिवार और जिंदगी बर्बाद नहीं करना चाहती, इसलिए अपने परिवार के साथ रहना चाहती है, चाहे उससे लिखवा कर लेलो या रिश्तेदारों को इकट्ठा कर उनके सामने कहलवा दो।
कुछ दिन पहले तक जो पत्नी पति को बेरहमी से जानवरों की तरह पीटती थी पुलिस व कानून के ख्वाब और सोशल मीडिया की ताकत ने उसकी हालत खराब कर दी है। इस मामले में पड़ोसियों का कहना है कि जब दोनों की लड़ाई होती थी तो वह मामला सुलझाने का प्रयास करते थे लेकिन हर्षिता मानने को तैयार नहीं थी, पुलिस अधीक्षक साईं कृष्ण एस थोटा ने मामले की जांच उपरांत कार्रवाई की बात कही गई है।