बॉलीवुड की ग्लैमरस और स्टाइलिश एक्ट्रेस दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। फिटनेस और फैशन सेंस के लिए मशहूर दिशा जब भी कोई तस्वीर शेयर करती हैं, वह देखते ही देखते वायरल हो जाती है। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ स्टनिंग तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिन्हें देखकर फैंस दीवाने हो गए हैं।
इस बार दिशा ने शिमरी बॉडीकॉन गाउन में अपनी बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों के सामने आते ही फैंस ने कमेंट सेक्शन में हार्ट और फायर इमोजी की बौछार कर दी। एक्ट्रेस मौनी रॉय ने भी उनकी पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, “Beautiful”। वहीं, एक फैन ने लिखा, “OMG! Too gorgeous to handle.”
पोस्ट अपलोड होते ही इसे एक घंटे के भीतर 2,33,000 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं, और यह संख्या तेजी से बढ़ रही है। दिशा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।