गुजरात के जामनगर में जगुआर फाइटर प्लेन क्रैश, एक पायलट शहीद

By: PalPal India News
April 3, 2025

जामनगर। गुजरात के जामनगर में बुधवार देर रात भारतीय वायुसेना का जगुआर फाइटर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा सुवरडा गांव के बाहरी इलाके में कालावड रोड के पास हुआ, जहां विमान के टुकड़े दूर तक बिखर गए और इलाके में धुएं का गुबार छा गया।

दुर्घटना में एक पायलट की शहादत हो गई, जबकि दूसरा पायलट गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंचकर राहत अभियान में जुट गए। घायल पायलट को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तकनीकी खराबी माना जा रहा है, हालांकि, वायुसेना के अधिकारी दुर्घटना की विस्तृत जांच कर रहे हैं।

क्रैश के बाद का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें घायल पायलट जमीन पर पड़ा नजर आ रहा है, जबकि आसपास लोग उसे बचाने की कोशिश कर रहे हैं। वीडियो में विमान के जले हुए टुकड़े और फैली आग भी देखी जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *