नई दिल्ली। गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2025 के 14वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। यह मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवरों में 8 विकेट पर 169 रन बनाए। लियाम लिविंगस्टोन ने 54 रन की पारी खेली, जबकि जितेश शर्मा ने 33 रन जोड़े।
मोहम्मद सिराज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट चटकाए, जबकि रवि साई किशोर ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए जीटी ने 17.5 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाकर जीत दर्ज की। जोस बटलर ने 73* रन की विस्फोटक पारी खेली, जबकि साई सुदर्शन ने 49 रन बनाए। भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड को 1-1 विकेट मिला, लेकिन बाकी गेंदबाज प्रभावी साबित नहीं हुए। इस जीत के साथ गुजरात टाइटंस ने इस सीजन में अपनी दूसरी जीत दर्ज की और आरसीबी की जीत की लय पर विराम लगा दिया।