मोनालिसा का पूल साइड लुक वायरल, फैंस हुए दीवाने

By: PalPal India News
April 3, 2025

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री मोनालिसा अपने स्टाइलिश और ग्लैमरस अंदाज के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ पूलसाइड तस्वीरें साझा कीं, जिनमें वह ब्लू प्रिंटेड आउटफिट में नजर आ रही हैं। उनकी यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं और फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे।

इन तस्वीरों के साथ मोनालिसा ने रोमांटिक कैप्शन दिया- “इश्क में..”, जिसने उनके फॉलोअर्स को और भी ज्यादा उत्साहित कर दिया। कमेंट सेक्शन में फैंस ने उन्हें “हॉटनेस क्वीन” और “बॉस लेडी” कहकर सराहा। कुछ फैंस ने उनकी फिटनेस और स्टाइल की भी खूब तारीफ की।

यह तस्वीरें पोस्ट होते ही कुछ ही घंटों में हजारों लाइक्स और कमेंट्स बटोर चुकी हैं। सिर्फ फैंस ही नहीं, बल्कि कई सेलेब्रिटीज ने भी उनके लुक की तारीफ की है। मोनालिसा अक्सर अपनी वेकेशन और ट्रेडिशनल लुक वाली तस्वीरों से चर्चा में रहती हैं और इस बार भी उनका पूलसाइड लुक सुर्खियों में है। उनकी लोकप्रियता दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है और वह लगातार अपने फैशन और स्टाइल से फैंस का दिल जीत रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *