अगर आप भी खरीदना चाहते है Apple iPhone तो यह शानदार मौका सिर्फ आपके लिए, 17 हजार की कम कीमत पर मिल रहा

By: PalPal India News
April 3, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि अगर आप 20 हजार रुपये से कम कीमत में Apple iPhone खरीदना चाहते हैं,तो ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट ग्राहकों के लिए प्रीमियम आईफोन पर धमाकेदार ऑफर लेकर आया है।

आप इस समय सिर्फ 17 हजार रुपये में इसे खरीद सकते हैं। फ्लिपकार्ट अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए आईफोन पर एक धमाकेदार डिस्काउंट ऑफर लेकर आया है जिसमें सस्ते में आईफोन को खरीद सकते हैं।

सस्ते में आईफोन खरीदने का मौका

फ्लिपकार्ट से आप iPhone 13 को सस्ते में खरीद  सकते हैं। आईफोन का यह मॉडल कुछ साल जरूर पुराना है लेकिन परफॉर्मेंस, कैमरा, सेफ्टी फीचर्स के मामले में एंड्रॉयड फोन से कहीं आगे हैं।  फ्लिपकार्ट ग्राहकों को iPhone 13 को सिर्फ 17 हजार रुपये में खरीदने का मौका दे रहा है।

आपको बता दे फ्लिपकार्ट में iPhone 13 128GB वेरिएंट इस समय 49,900 रुपये की कीमत पर लिस्ट है। फ्लिपकार्ट इस मॉडल पर ग्राहकों को 9% का फ्लैट डिस्काउंट ऑफर दे रहा है। इस ऑफर के साथ आप 4901 रुपये की बचत करके सिर्फ 44,999 रुपये में खरीद सकते हैं।लेकिन अगर आप पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करते हैं तो 27,500 रुपये तकी बड़ी बचत कर सकते हैं। अगर आपको पूरी एक्सचेंज वैल्यू मिल जाती है तो iPhone 13 को सिर्फ 17,499 रुपये में खरीद पाएंगे। अगर आप बैंक ऑफर का लाभ लेते हैं तो इसकी कीमत और भी कम हो जाएगी। आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने फोन की कंडीशन पर निर्भर करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *