पलपल इंडिया प्रतिनिधि। मुरैना में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, यहाँ एक पिता ने अपनी नाबालिग बेटी के लिए लड़का देखने के बाद उसे नापसंद कर दिया। इस बात से नाराज होकर आरोपितों ने घर में घुसकर नाबालिग बेटी को हथियारों की दम पर उठा लिया और हवाई फायर भी किया।
दरअसल यह मामला हिंगौनाखुर्द गांव के नगर वालों का पुरा में हुई। रामाधार गुर्जर ने अपनी नाबालिग बेटी की शादी के लिए कैमरा गांव के लाखन के बेटे देवेद्र को देखा था। देवेंद्र की उम्र 25 साल के करीब होने से बेटी से बहुत ज्यादा थी, जिस पर लड़के को देखने के बाद रामाधार ने नापसंद कर दिया। बताया जाता है कि कुछ साल पहले रामाधार ने लड़के को देखने के बाद सगाई करने की मंशा जाहिर की थी। लड़के को मना करने पर नाराज होकर लाखन गुर्जर अपने चार बेटों जापान गुर्जर, शिवराज गुर्जर, भूपेंद्र उर्फ टाइगर गुर्जर, देवेंद्र उर्फ नेहने गुर्जर के साथ मंगलवार की रात साढ़े 12 बजे घर पहुंच गया। जहां आते ही घर में घुसकर उसने नाबालिग बेटी को पकड़ लिया। चिल्लाई तो स्वजन उठकर आए तो आरोपितों ने बंदूकों से हवाई फायर किए और उसका अपहरण कर ले गए। सुबह होने पर ग्रामीणों के साथ रामाधार सिविल लाइन थाने पहुंचा। जहां उसने पूरी घटना बताई। बुधवार की सुबह पीड़ित परिवार थाने पहुंचा। जिस पर पुलिस ने पांच आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
सीएसपी मुरैना दीपाली चंदोरिया का कहना है कि पुलिस ने पडताल के बाद रामाधार की फरियाद पर लाखन सहित उसके चारों बेटों के खिलाफ नाबालिग के अपहरण, हवाई फायर सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपित और नाबालिग की तलाश की जा रही है।