CM मोहन यादव ने खंडवा में कुएं के अंदर जहरीली गैस के कारण 8 लोगों की मौत पर जताया शोक, 4-4 लाख रूपए मुआवजे का किया ऐलान

By: PalPal India News
April 4, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिमध्य प्रदेश के खंडवा जिले में कुएं के अंदर संदिग्ध जहरीली गैस के कारण 8 लोगों की मौत पर CM मोहन यादव ने दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है।

आपको बता दे खंडवा जिले में एक कुएं के अंदर संदिग्ध जहरीली गैस के कारण आठ लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया है कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गणगौर माता का विसर्जन होना था। परंपरागत रूप से विसर्जन गांव के बीच में स्थित इस कुएं में किया जाता था। तीन लोग इसे साफ करने के लिए कुएं में उतरे थे, जब वे डूबने लगे, तो उन्हें बचाने के लिए पांच और लोग अंदर गए। दुर्भाग्य से, वे सभी अंदर फंस गए। सभी की मौत हो गई है।

CM मोहन ने बताया कैसे हुआ हादसा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा में हुए हादसे पर शोक प्रकट किया है।  सीएम मोहन यागव ने X पर लिखा- “खंडवा जिले अंतर्गत छैगांवमाखन क्षेत्र के कोंडावत गांव में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में गणगौर विसर्जन के लिए कुएं की सफाई हेतु उतरे एक व्यक्ति के दलदल में फंसने पर बचाने के प्रयास में एक के बाद एक कुएं में उतरे अन्य सात व्यक्ति भी अंदर फंस गए, कुएं में जहरीली गैस से दम घुटने के कारण सभी आठ व्यक्तियों के काल कवलित होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस, प्रशासन, होम गार्ड्स एवं एसडीईआरएफ की टीम द्वारा जॉइंट रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

4-4 लाख रुपए अनुग्रह राशि की घोषणा

सीएम मोहन यादव ने सभी मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। उन्होंने लिखा- “दुःख की इस घड़ी में सभी शोकाकुल परिजनों के साथ मेरी गहरी शोक संवेदनाएं हैं। सभी मृतकों के परिवारजनों को ₹4-4 लाख की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना है कि सभी पुण्यात्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *