रिटायर्ड जज और उनकी पत्नी से परेशान होकर रसोइए महेश निषाद ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

By: PalPal India News
April 4, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिउत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक रिटायर्ड जज और उनकी पत्नी पर उनके घरेलू सहायक को परेशान किए जाने मामला दर्ज किया गया है। रसोइए महेश निषाद ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, महेश निषाद पिछले कुछ सालों से शहर के अलीगंज इलाके में रिटायर्ड जज अनिल श्रीवास्तव और उनकी पत्नी वंदना के घर पर रसोइए के रूप में काम करता था। वह अपने घर का इकलौता कमाने वाला बेटा था। उसके पिता दिव्यांग हैं और पूरा घर उसी की कमाई पर चलता था। लखनऊ पुलिस ने गुरुवार को बताया कि उसने मामले की जांच शुरू कर दी है।

महेश निषाद अपने घर का इकलौता कमाने वाला बेटा था। उसके पिता दिव्यांग हैं और पूरा घर उसी की कमाई पर चलता था। रिटायर्ड जज और उनकी पत्नी ने हाल में निषाद पर होली के आसपास घर में चोरी करने का आरोप लगाया था। स्थानीय पुलिस अधिकारी ने कहा कि ‘‘लगातार उत्पीड़न’’ से आहत निषाद ने मंगलवार को अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जब उसके दो बच्चों समेत परिवार के अन्य लोग घर से बाहर थे।

सुसाइड से पहले बनाया वीडियो

पुलिस के अनुसार यह कदम उठाने से पहले निषाद ने अपने मोबाइल फोन पर एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया था जिसमें उसने कहा था कि वह अपने परिवार से दोबारा नहीं मिलेगा क्योंकि वह आत्महत्या करने जा रहा है। वीडियो में महेश ने अपनी मां से कहा था- ‘मम्मी जी, आज के बाद आपसे नहीं मिलेंगे, क्योंकि सुसाइड करने जा रहे हैं।’ उसने यह भी दावा किया कि उसने चोरी नहीं की है बल्कि किसी और ने चोरी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *