पलपल इंडिया प्रतिनिधि। अगर आप भी महंगे रिचार्ज प्लान्स से परेशान है तो परेशान होने की जरुरत नहीं मोबाइल यूजर्स के बीच में लंबी वैलिडिटी वाले प्लान्स की डिमांड बढ़ चुकी है। हम आपको आज जियो, एयरटेल और वीआई के 3 ऐसे प्लान्स बताने जा रहे हैं जिसमें कंपनी 84 दिन की लंबी वैलिडिटी ऑफर कर रही हैं।
आपको बता दें कि रिलायंस जियो, एयरटेल और वीआई अपने करोड़ों मोबाइल यूजर्स को कई तरह के प्लान्स ऑफर करते हैं। जब से प्लान्स महंगे हुए हैं तब से लंबी वैलिडिटी वाले प्लान्स की डिमांड भी काफी तेजी से बढ़ी है। मोबाइल यूजर्स की जरूरत को देखते हुए सभी कंपनियों ने लंबी वैलिडिटी वाले प्लान्स की संख्या बढ़ा दी है। आइए आपको निजी कंपनियों को 84 दिन वाले सबसे किफायती प्लान्स के बारे में बताते हैं।
सबसे सस्ते 84 दिन वाले प्लान की बात करें तो उसकी कीमत 949 रुपये है। इस प्लान में 84 दिन के लिए सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। डेटा बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें डेली 2GB डेटा ऑफर किया जाता है। फ्री कॉलिंग के साथ हर दिन 100 फ्री एसएमएस भी मिलते हैं। जियो इस प्लान में 90 दिन के लिए जियो हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दे रहा है।
एयरटेल के 84 दिन वाले सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान की कीमत 979 रुपये है। इस रिचार्ज प्लान में आप 84 दिन तक लोकल और एसटीडी किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं। 84 दिन के लिए इसमें कंपनी कुल 168GB डेटा ऑफर कर रही है। एयरटेल इसमें डेली 100 फ्री एसएमएस भी देता है। एयरटेल के इस प्लान के साथ आप एयरटेल एक्स्ट्रीम प्ले में 22 से ज्यादा ओटीटी ऐप्स के एक्सेस की भी सुविधा मिलती है।
ग्राहकों की सुविधा के लिए वीआई ने भी अपनी लिस्ट में 84 दिन तक चलने वाले प्लान्स की संख्या बढ़ा दी है। Vi का 84 दिन वाला सस्ता प्लान 979 रुपये का आता है। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेली 2GB डेटा मिलता है। इसके साथ ही प्लान में डेटा रोलओवर की सुविधा मिलती है जिससे हफ्ते भर का बचा हुआ डेटा आप सप्ताह के अंत में इस्तेमाल कर सकते हैं।