भारत को टैरिफ में राहत, ट्रंप ने 24 घंटे में बदला फैसला

By: PalPal India News
April 4, 2025

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर ने वैश्विक व्यापार जगत में हलचल मचा दी है। उन्होंने भारत पर 27% टैरिफ लगाने की घोषणा की थी, लेकिन महज 24 घंटे के भीतर इसमें कटौती कर दी गई। व्‍हाइट हाउस द्वारा जारी दस्तावेज़ के अनुसार, अमेरिका ने भारत पर लगाए गए टैरिफ को घटाकर 26% कर दिया है। यह टैरिफ 9 अप्रैल से लागू होगा और भारत से अमेरिका को निर्यात होने वाले हर उत्पाद पर इसे लागू किया जाएगा।

गलती से 27% लगा, अब सुधार कर 26% किया गया
व्हाइट हाउस के अनुसार, अमेरिका ने प्रत्येक देश पर उसके टैरिफ अनुपात का 50% शुल्क लगाया है। भारत 52% शुल्क लगाता है, इसलिए उसे 26% देना चाहिए था, लेकिन गलती से 27% तय कर दिया गया था। इसी गलती को सुधारते हुए अब इसे 26% कर दिया गया है।

रियायत या महज सुधार?
अमेरिकी प्रशासन ने इसे एक राहत के रूप में पेश किया है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि यह कोई विशेष रियायत नहीं बल्कि केवल एक तकनीकी सुधार है। उद्योग जगत के अनुसार, 1% की कटौती का व्यापार पर विशेष प्रभाव नहीं पड़ेगा।

भारत-अमेरिका व्यापार संबंध
2021-22 से 2023-24 तक अमेरिका, भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार रहा है। अमेरिका भारत के वस्त्र निर्यात का 18%, आयात का 6.22% और द्विपक्षीय व्यापार का 10.73% हिस्सा रखता है। 2023-24 में भारत को अमेरिका के साथ वस्त्र व्यापार में 35.32 अरब डॉलर का अधिशेष रहा, जो 2022-23 में 27.7 अरब डॉलर और 2021-22 में 32.85 अरब डॉलर था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *