22 साल बाद राहुल कंवल ने इंडिया टुडे ग्रुप को कहा अलविदा

By: PalPal India News
April 4, 2025

नई दिल्ली। देश के प्रतिष्ठित पत्रकारों में शुमार राहुल कंवल ने इंडिया टुडे ग्रुप से इस्तीफा दे दिया है. करीब 22 वर्षों तक इंडिया टुडे और आज तक जैसे प्रमुख चैनलों में अपनी अहम भूमिका निभाने के बाद अब वह नए अवसरों की तलाश में आगे बढ़ रहे हैं.

राहुल कंवल इंडिया टुडे और आज तक के न्यूज डायरेक्टर और बिजनेस टुडे के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर रहे हैं. उन्होंने ने हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दिया है. इस बात की पुष्टि इंडिया टुडे ग्रुप ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) को दी गई जानकारी में की है. कंपनी के मुताबिक, राहुल ने अपने भविष्य के लिए अन्य अवसरों को तलाशने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया है. कंपनी ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और वे निर्धारित नोटिस अवधि पूरी करेंगे.

इंडिया टुडे ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन और टीवी टुडे नेटवर्क की एग्जीक्यूटिव एडिटर-इन-चीफ कल्ली पूरी ने कर्मचारियों को भेजे गए एक इंटरनल ईमेल में यह जानकारी साझा की. उन्होंने लिखा, “राहुल कंवल 22 सालों से हमारे साथ जुड़े रहे और इस दौरान उन्होंने राजनीतिक विश्लेषण, चुनावी कवरेज और खोजी पत्रकारिता के जरिए टीवी पत्रकारिता को नई दिशा दी.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *