पलपल इंडिया प्रतिनिधि। पंजाब पुलिस की एक महिला कॉन्स्टेबल को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है। पंजाब के बठिंडा में पुलिस ने एक लेडी कॉन्स्टेबल को गिरफ्तार किया है। लेडी कॉन्स्टेबल की पहचान अमनदीप कौर के रूप में हुई है, जो बठिंडा में ही तैनात थी। इसे 17 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है। इन लेडी कॉन्स्टेबल को आम तौर पर इंस्टा पर रील बनाते हुए देखा जा सकता था। वहीं थार में इसके पास से हेरोइन बरामद हुई है।
बताया जा रहा है की लेडी कॉन्स्टेबल अमनदीप कौर को बठिंडा से गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से 17 ग्राम हेरोइन भी बरामद की गई है। ये लेडी कॉन्स्टेबल बठिंडा में ड्यूटी कर रही थी। इसे तुरंत गिरफ्तार किया गया है।
महिला कॉन्स्टेबल अमनदीप के इंस्टाग्राम पर 14 हजार फॉलोवर हैं। वहीं हेरोइन तस्करी के मामले में पकड़े जाने के बाद एसएसपी ने महिला कॉन्स्टेबल को तुरंत नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। सोशल मीडिया पर आए दिन इस महिला कॉन्स्टेबल की रील वायरल होती रहती है। अमनदीप कौर बठिंडा पुलिस लाइन में कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात थी। जानकारी अनुसार अमनदीप कौर ज्यादातर मेडिकल लीव पर रहती थी। ऑफिस से छुट्टी लेकर यह नशे की तस्करी करने जाती थी। अमनदीप की लाइफ स्टाइल बेहद लग्जरी थी। आम तौर पर वह थार से घुमती थी और इसी से हेरोइन की सप्लाई भी करती थी।