जब से प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों ने अपने रिचार्ज प्लान्स की कीमतें बढ़ाई हैं, सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL (भारत संचार निगम लिमिटेड) एक बार फिर चर्चा में आ गई है। BSNL अपने किफायती प्लान्स और दमदार ऑफर्स से ग्राहकों को लगातार आकर्षित कर रही है। इसी सिलसिले में कंपनी ने एक नया प्रीपेड डेटा प्लान लॉन्च किया है, जो खासतौर पर इंटरनेट हैवी यूज़र्स और IPL 2025 के फैंस के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
BSNL का नया प्लान महज ₹251 में उपलब्ध है, जिसमें यूज़र को पूरे 251GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। इसके साथ ही इसकी वैधता 60 दिन यानी पूरे दो महीने की है, जिससे यूज़र लंबे समय तक बिना किसी ब्रेक के इंटरनेट का मज़ा ले सकते हैं।
🔹 251GB हाई-स्पीड डेटा
🔹 60 दिनों की वैधता
🔹 IPL स्ट्रीमिंग और OTT यूज़ के लिए बेस्ट
🔹 लिमिटेड पीरियड ऑफर – सीमित समय के लिए उपलब्ध
ध्यान देने वाली बात ये है कि यह सिर्फ डेटा प्लान है। इसमें कॉलिंग या SMS की सुविधा शामिल नहीं है। अगर आपको वॉयस कॉल और मैसेज की भी जरूरत है, तो इसके लिए आपको कोई अलग रिचार्ज कराना होगा। BSNL का यह प्लान उन यूज़र्स के लिए बेहतरीन विकल्प है जो नियमित तौर पर भारी मात्रा में डेटा का इस्तेमाल करते हैं – जैसे कि वीडियो स्ट्रीमिंग, ऑनलाइन गेमिंग या लाइव मैच देखना। खासकर IPL सीज़न में यह प्लान क्रिकेट प्रेमियों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं।