कैंसर से पीड़ित 13 साल की नाबालिग लड़की के साथ कई बार बलात्कार,कीमो ट्रीटमेंट के दौरान पता चला पेट में पल रहा था भ्रूण

By: PalPal India News
April 5, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। महाराष्ट्र के बदलापुर पूर्वी थाना क्षेत्र में कैंसर से पीड़ित 13 साल की लड़की के साथ बलात्कार की घटना सामने आई है। नाबालिग बच्ची के संग कई बार बलात्कार किए जाने की घटना सामने आई जहाँ इसके बाद वह गर्भवती हो गई। कीमो ट्रीटमेंट के दौरान डॉक्टर को पता चला कि उसके पेट में भ्रूण पल रहा है। इस मामले में पुलिस थाने में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी शख्स को भी गिरफ्तार कर लिया है।

बिहार से इलाज के लिए महाराष्ट्र आई थी

बिहार राज्य से कैंसर से पीड़ित नाबालिग लड़की इलाज के लिए महाराष्ट्र के बदलापुर में आई थी। उस समय एक परिचित ने नाबालिग लड़की के लिए बदलापुर में रहने की व्यवस्था की और उसके इलाज में मदद कर रहा था। इस बीच, उसने कैंसर से पीड़ित नाबालिग लड़की के साथ कई बार बलात्कार किया और वह गर्भवती हो गई। कैंसर पीड़िता को किमो ट्रीटमेंट से गुजरना पडता है। जब इस लड़की को कीमो ट्रीटमेंट के लिए ले जाया गया तो एक आश्चर्यजनक बात सामने आई। इलाज के दौरान पता चला कि लड़की गर्भवती है।

आरोपी शख्स गिरफ्तार

पीड़िता के परिवार की शिकायत पर बदलापुर पूर्वी थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। यह दुष्कर्म नाबालिग पीड़िता के एक परिचित ने किया है।  इस मामले में आरोपी शख्स को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *