पेड़ से लटकी लाश की जांच करने पहुंची पुलिस पर हमला, पुलिस के साथ मारपीट कर कपडे भी फाड़े

By: PalPal India News
April 5, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। महाराष्ट्र के नासिक से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां पेड़ से लटकी लाश की जांच करने पहुंचे पुलिसवालों पर ही हमला कर दिया गया है। ये पूरी घटना इगतपुरी इलाके से सामने आई है जहां पर पुलिस के साथ भीड़ ने बुरी तरह से मारपीट की है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल नासिक जिले के इगतपुरी में पुलिसकर्मियों को भीड़ ने मारा पीटा, पुलिस थाने के कृष्णा गोडसे और रामदास वाघ के कपड़े फाड़ दिए गए। 31 मार्च को वे एक पेड़ से लटकते हुए शव की जांच करने गए थे। इगतपुरी पुलिस स्टेशन के कर्मचारियों ने बताया कि पुलिस ने आत्महत्या का दावा किया था, जिससे आदिवासी समुदाय के लोगों में आक्रोश फैल गया। आदिवासी समुदाय ने बताया है कि यह घटना चार दिन पहले हुई थी और पुलिस ने इसे एक छोटी सी घटना मानते हुए इसकी जांच नहीं की।

ग्रामीणों ने क्या बताया?

ग्रामीणों का दावा है कि व्यक्ति की हत्या की गई थी, जबकि पुलिस का कहना है कि यह आत्महत्या थी। इस विवाद के कारण आदिवासी समुदाय के लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया। इस घटना के सिलसिले में इगतपुरी पुलिस स्टेशन में 37 आरोपियों सहित 50 से 60 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *