विवाहित महिला का प्रेम प्रसंग शादी के पहले से ही इरफान से था, प्रेमी के साथ गर्भपात कराने महिला की मौत

By: PalPal India News
April 5, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। यूपी के प्रतापगढ़ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक अज्ञात महिला के शव की शिनाख्त होने के बाद जो जानकारी सामने आई है, उसने सभी को चौंका के रख दिया हैं। विवाहित महिला का प्रेम प्रसंग शादी के पहले से ही इरफान से था। वह 2 अप्रैल को प्रेमी के साथ गर्भपात कराने लालगंज इलाके के एक नर्सिंग होम पहुंची थी। जानकारी तब सामने आई है जब प्रतापगढ़ में 2 दिन पहले गेंहू के खेत में महिला का शव मिला था।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी अनुसार अंतू इलाके की रहने वाली विवाहिता का पति पिछले चार वर्षों से विदेश में रहता है। विवाहिता का प्रेम प्रसंग शादी के पहले से ही एक शख्स से था। 4 महीने पहले विवाहिता गर्भवती हुई तो वह अपने ससुराल से 2 अप्रैल को प्रेमी के साथ गर्भपात कराने लालगंज इलाके के एक नर्सिंग होम पहुंच गई। गर्भपात के दौरान अधिक रक्त स्राव होने की वजह से जब उसकी मौत हुई तो डॉक्टर के साथ उसके प्रेमी ने शव को बस स्टॉप के पीछे गेंहू के खेत मे फेंका और फरार हो गया। देर शाम जब महिला का शव मिला तो 3 अप्रैल को पुलसिया जांच में विवाहिता की शिनाख्त हुई।

आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

इस मामले में पुलिस ने विवाहिता के प्रेमी और डॉक्टर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नर्सिग होम और अल्ट्रासाउंड केंद्र पर पहुंचकर उसे भी सील कर दिया है। नर्सिंग होम के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की जांच पड़ताल जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *