जन्नत फेम सोनल चौहान ने मिनी ड्रेस में बिखेरा हुस्न का जलवा

By: PalPal India News
April 7, 2025

बॉलीवुड की ग्लैमरस अदाकारा सोनल चौहान एक बार फिर अपने स्टाइलिश अवतार को लेकर सुर्खियों में हैं। ‘जन्नत’ फिल्म से पहचान बनाने वाली सोनल ने हाल ही में मुंबई में आयोजित एक ब्रांड लॉन्च इवेंट में शिरकत की, जहां उनका पिंक मिनी ड्रेस लुक हर किसी का ध्यान खींच ले गया।

इस खास मौके पर सोनल ने रोज़ फ्लावर पैटर्न वाली ऑफ-शोल्डर पिंक ड्रेस पहनकर कैमरे के सामने बेहद दिलकश पोज़ दिए। उनकी बोल्डनेस और कॉन्फिडेंस ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। जैसे ही उन्होंने इस लुक की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं, फैन्स और सेलेब्स से तारीफों की बौछार शुरू हो गई। किसी ने उन्हें “स्ले क्वीन” कहा तो किसी ने “हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत”। यह लुक सोनल ने ‘केटल स्टूडियो चिप्स’ के लॉन्च इवेंट के लिए चुना था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इस मौके की तस्वीरें साझा करते हुए ब्रांड को शुभकामनाएं भी दीं।

बता दें कि सोनल चौहान ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी और ‘जन्नत’ फिल्म के ज़रिए बॉलीवुड में शानदार एंट्री की थी। आज भी उनका स्टाइल और ग्लैमर इंडस्ट्री में चर्चा का विषय बना रहता है। फैन्स बेसब्री से उनके अगली फिल्म या प्रोजेक्ट का इंतज़ार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *