“प्रधानमंत्री मोदी ने मध्यप्रदेश के सिवनी में कांग्रेस पर संवाद किया, मुफ्त राशन की दी गारंटी”

By: PalPal India News
November 6, 2023

palpalindianews/jabalpur

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रविवार को मध्यप्रदेश के सिवनी के कटंगी बायपास कार्यक्रम स्थल में चुनावी सभा को संबोधित किया। विधानसभा चुनाव में बीजेपी प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करते हुए पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि मध्यप्रदेश के मन में बीजेपी है मोदी के मन में मध्यप्रदेश है। पीएम मोदी ने पहले की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 2014 से पहले कांग्रेस का एक-एक घोटाला लाखों-करोड़ों का हुआ करता था, अब भाजपा सरकार में घोटाले नहीं होते। गरीब के हक का पैसा जो हमने बचाया है, वो अब गरीब के राशन पर खर्च हो रहा है। घोटालेबाज कांग्रेस सरकार और भाजपा सरकार में यही सबसे बड़ा अंतर है। पीएम ने सभा में कहा कि मैं गरीब के दर्द को महसूस करता हूं। दिसंबर में जब ‘प्रधानमंत्री अन्न योजना’ पूरी होगी तब हम आने वाले 5 वर्षों के लिए फिर से एक बार मुफ्त राशन की गारंटी देंगे। सिवनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “हमारे मध्य प्रदेश को सुशासन की निरंतरता चाहिए, हमारे मध्य प्रदेश को विकास की निरंतरता चाहिए और इसीलिए मध्य प्रदेश एक स्वर से कह रहा है- भाजपा है तो भरोसा है, भाजपा है तो विकास है। पीएम मोदी के आगमन को लेकर कार्यक्रम स्थल के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है। प्रधानमंत्री मोदी की सभा में सिवनी, बालाघाट, छिंदवाड़ा जिलों की विधानसभा क्षेत्रों के 13 बीजेपी प्रत्याशी सभा में थे। पीएम की चुनावी रैली में कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल व फग्गनसिंह कुलस्ते के साथ अन्य पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *