“रायपुर, छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 7 नवंबर को होगा। राज्य के 20 सीटों में मोहला मानपुर, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, कोंटा, पंडरिया, कवर्धा, खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी, बस्तर, जगदलपुर, और चित्रकोट की जनता प्रत्याशियों की किस्मत को ईवीएम में कैद करेगी। 10 सीटों पर सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा, जबकि बाकी 10 सीटों पर सुबह 8 से शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी। इन 20 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 223 प्रत्याशी मैदान में उतरेंगे.कांग्रेस की अगुवाई वाली छत्तीसगढ़ विधानसभा का कार्यकाल 3 जनवरी 2024 को पूरा हो रहा है. राज्य में 90 सीटों में से 51 सामान्य वर्ग की हैं. जबकि 10 सीटें एससी और 29 सीटें एसटी के लिए रिजर्व हैं. राज्य में कुल 2.3 करोड़ मतदाता हैं. यहां लोकसभा की 11 और राज्यसभा की 5 सीटें हैं. राज्य में मतदान केंद्रों की संख्या 24 हजार 109 है. साल 2018 में कांग्रेस ने यहां 68 सीटें जीतीं. बीजेपी ने 15, बीएसपी 2, जेसीसीजे 5 सीट जीती थीं. 