पहले शाहरुख़ की माँ बनकर दिखाया अदाकारी का जलवा अब सुहाना की भी बनेंगी मम्मी……..

By: PalPal India News
April 8, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। दीपिका पादुकोण जल्द ही नई फिल्म लेकर आने वाली है’, वह आने वाली फिल्म किंग में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान की मां का किरदार निभाएंगी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में दीपिका को शाहरुख खान के अपोजिट कास्ट किया गया है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि शाहरुख खान फिल्म में डॉन की भूमिका में नजर आएंगे और दीपिका सुहाना की मां का किरदार निभाएंगी। बताया जा रहा है की दीपिका का किरदार फिल्म में छोटा लेकिन बहुत अहम होगा। शाहरुख और सिद्धार्थ दोनों ही दीपिका को इस खास रोल के लिए चाहते थे। भले ही यह मुख्य किरदार न हो, लेकिन दीपिका ने खुशी-खुशी इसे स्वीकार कर लिया है।

इससे पहले दीपिका ने ‘जवान’ के लिए भी कुछ ऐसा ही किया था। इस फिल्म में दीपिका ने शाहरुख खान की मां और पत्नी की भूमिका निभाई थी। एटली की फिल्म में दीपिका सहायक लेकिन महत्वपूर्ण भूमिका में थीं, जिसे अभिनेत्री ने शाहरुख के प्रति अपने प्यार के कारण साइन किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *