मुस्लिम लड़की से शादी कर ली तो युवक को अपनी जाना से धोना पड़ा हाथ, लड़की के भाई ने कर दी युवक की हत्या

By: PalPal India News
April 8, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। दिल्ली के गोकुलपुरी क्षेत्र में एक युवक की हत्या से पुरे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है। दो मुस्लिम लड़कों पर इस हत्या का आरोप लगा है। युवक की हत्या का कारण उसका एक मुस्लिम लड़की से शादी कर लेना बताया जा रहा है। आइए जानते हैं इस खौफनाक वारदात के बारे में सबकुछ।

आरोपी की बहन से की थी युवक ने शादी

जानकारी के मुताबिक, मृतक हिमांशु की दोस्ती आरोपी की बहन से थी जिसके बाद दोनों ने लव मैरिज कर ली थी। इसी बात को लेकर लड़की पक्ष जो कि मुस्लिम है वह नाराज था। हत्या का कारण इसी को बताया जा रहा है।

देर रात हुई हत्या की वारदात 

दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में हिमांशु नाम के युवक की हत्या में दो मुस्लिम लड़कों के शामिल होने की बात सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, आरोप लगा है कि युवती के भाई शाहरुख ने अपने  साथी के साथ मिल कर हिमांशु की हत्या की है। इन्होंने देर रात इस हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। जानकारी के मुताबिक, मृतक जब नाबालिग था तब उसपर भी कई आपराधिक मामले दर्ज थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *