पलपल इंडिया प्रतिनिधि। 6 अप्रैल को जामनगर में एक सड़क दुर्घटना में 30 वर्षीय रवि धीरजलाल मरकाना की मौत हो गई. पत्नी ने ही की थी साजिश बताया जा रहा है की इस घटना की साजिश पत्नी और उसके प्रेमी ने रची थी। लोन वैल्यूअर के तौर पर काम करने वाले रवि विजारखी डैम के पास अपनी बाइक चला रहे थे, तभी एक एसयूवी ने उन्हें टक्कर मार दी थी। उनके सिर में गंभीर चोटें आईं और इलाज मिलने से पहले ही उनकी मौत हो गई।
जब रवि के पिता ने रिंकल से पूछताछ की तो वह कथित तौर पर टूट गई, जिससे पुलिस के संदेह की पुष्टि हुई कि मौत हादसा नहीं थी। सोमवार को पुलिस ने मृतक रवि की पत्नी रिंकल और उसके प्रेमी अक्षय डांगरिया को गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि वे पिछले एक साल से उसे खत्म करना चाहते थे।
पत्नी ने दी लोकेशन और प्रेमी ने वारदात को दिया अंजाम
जानकारी के अनुसार, 6 अप्रैल रविवार की शाम मृतक रवि अपनी बुलेट से कालावड से जामनगर लौट रहे थे। लेकिन उन्हें नहीं पता था कि उनकी पत्नी और उसके प्रेमी ने उनके जीवन की घड़ी गिन ली है। रवि की पत्नी रिंकल ने अपने प्रेमी अक्षय डांगरिया को उनकी लोकेशन दी और अक्षय ने कंपास जीप (GJ-20-AQ-8262) से पीछा करते हुए विजरखी डैम के पास उनकी बुलेट को टक्कर मार दी। जिससे रवि की जान चली गई।
रिंकल और अक्षय के बीच लंबे समय से था अफेयर
पुलिस जांच में सामने आया कि यह एक हादसा नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या थी। पुलिस के अनुसार रिंकल और अक्षय के बीच अफेयर था, जिसके चलते घर में अक्सर झगड़े होते थे। आखिरकार इन झगड़ों ने खतरनाक रूप ले लिया और पति की जान ले ली गई। पुलिस जांच से पता चला है कि अक्षय ने अपनी पत्नी को डाइवोर्स दे दिया था और रिंकल भी अपने पति से डाइवोर्स देने की फिराक में थी।