MP में गोशालाओं का बजट अब दोगुना, प्रति गाय रोज 20 की जगह 40 रुपए मिलेंगे,पशुपालन योजना भी होगी लागू

By: PalPal India News
April 8, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। डॉ. यादव भोपाल में गोशालाओं के बेहतर प्रबंधन पर आयोजित कार्यशाला के समापन सत्र के दौरान ऐलान करते हुए कहा कि गायों के लिए गोशालाओं को प्रति गाय की राशि 20 रुपए से बढ़ाकर 40 रुपए प्रदान की जायेगी। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक के बाद लिए गए फैसलों की आधिकारिक जानकारी दी गई। प्रदेश की गौशालाओं में पाली जाने वाली गायों के लिए सरकार ने अनुदान डबल कर दिया है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को गौ-रक्षा संवाद के समापन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में गौवंशो के लिए सभी जरूरी कदम उठाये जायेंगे। इस दौरान उन्होंने गौशालाओं का बजट दोगुना करने का भी ऐलान किया। उन्होंने कहा कि गायों के लिए गोशालाओं को प्रति गाय की राशि 20 रुपए से बढ़ाकर 40 रुपए प्रदान की जायेगी।

मुख्यमंत्री ने दुर्घटनाओं में घायल होने वाली गायों के इलाज के लिए हर 50 किमी पर इलाज की व्यवस्था की भी घोषणा की। सत्र को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गोपालक ही गाय का महत्व समझता है। हमारे देश में गाय पालना, गोशाला चलाना पवित्र काम माना जाता है। हमें गायों को घर में ही पालने का प्रयास करना चाहिये। यदि घर में पर्याप्त जगह है, तो गाय अवश्य पालें। आगे उन्होंने कहा ये हमारी पुरानी परंपरा है हमारे पूर्वज गाय को माँ स्वरूप मानते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कृषि के साथ पशुपालन की भी परम्परा रही है। राज्य सरकार का प्रयास है कि गौशालाएं भी आत्मनिर्भर बनें। मुख्यमंत्री ने आगे कहा देव स्थानों के संबंध में मंत्री परिषद समिति के गठन की भी जानकारी दी जायेगी।

इस दौरान मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि वे स्वयं गौपालक हैं। इसलिये इस कार्यशाला से उनका विशेष जुड़ाव है। आज यहां इस क्षेत्र के अनेक जानकारों और विशेषज्ञों के विचार एवं सुझाव जानने का अवसर मिला। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गौपालन से जुड़े महत्वपूर्ण विषय पर कैबिनेट के संकल्प को पूरा किया है। कार्यशाला में प्राप्त अनुशंसाएं उपयोगी हैं। निश्चित ही मध्य प्रदेश की यह पहल अन्य राज्यों के लिए भी महत्वपूर्ण होगी। अतिक्रमण को हटाने को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा चरनोई की भूमि से अतिक्रमण हटाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *