मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए लू चलने की चेतावनी जारी की साथ ही,11 अप्रैल को इस क्षेत्र में हल्की बारिश की भी सम्भावना जताई

By: PalPal India News
April 9, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिमौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए दिल्ली-एनसीआर में लू चलने की चेतावनी जारी करने के साथ बताया की 11 अप्रैल को इस क्षेत्र में हल्की बारिश की भी सम्भावना है।

पूरे उत्तर उत्तर भारत में भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में बुधवार के लिए लू चलने का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब सहित उत्तरी मैदानी इलाकों के अधिकांश भागों में अगले चार से पांच दिनों तक लू चलने की संभावना है।

दिल्ली में 48 घंटे बाद बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया की “हमने अगले दो दिनों के लिए दिल्ली-एनसीआर में लू चलने की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही 11 अप्रैल को हल्की बारिश की संभावना है। उत्तर-पश्चिम भारत के अन्य हिस्सों जैसे पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 10 अप्रैल तक लू की स्थिति बनी रहेगी, जिसके बाद बारिश की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *