पलपल इंडिया प्रतिनिधि। अजय देवगन और काजोल की बेटी नीसा बॉलीवुड स्टार किड्स के साथ अक्सर नजर आती हैं. उन्हें देखकर अक्सर लोग कयास लगाते है की वह भी अपनी माँ और पिता के जैसे उम्दा एक्टर बनेगी. 21 साल की नीसा पर हर किसी की निगाहें हैं,अजय देवगन और काजोल की बेटी नीसा देवगन कब डेब्यू करेंगी. इसका खुलासा खुद काजोल ने करते हुए बताया.
लोगों का सोचना है कि बाकी के स्टारकिड्स की तरह आने वाले समय में काजोल और अजय देवगन की लाडली नीसा भी बड़े पर्दे पर नजर आएंगी। इस बीच काजोल ने नीसा के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है और इस पर से पर्दा उठा दिया है कि नीसा अपना एक्टिंग की दुनिया में कदम रखेंगी या नहीं। और इस पर से पर्दा उठा दिया है कि नीसा अपना एक्टिंग की दुनिया में कदम रखेंगी या नहीं.
अजय देवगन और काजोल बी-टाउन के सबसे बेहतरीन कलाकारों में गिने जाते हैं. दोनों सालों से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं. उनकी बेटी नीसा को लेकर अक्सर सवाल उठते रहे हैं. हाल ही में News18 Rising Bharat Summit में पहुंची काजोल ने नीसा देवगन के डेब्यू को लेकरबात की है.
नीसा के डेब्यू पर क्या बोलीं काजोल
काजोल ने न्यूज 18 के एक इवेंट में बेटी नीसा के बॉलीवुड डेब्यू प्लान के बारे में खुलकर बात की। काजोल ने बताया कि नीसा बॉलीवुड डेब्यू नहीं करने वालीं। नीसा के बॉलीवुड डेब्यू पर सवाल किए जाने पर काजोल ने कहा- ‘बिलकुल नहीं। मुझे नहीं लगता कि वो बॉलीवुड डेब्यू करेगी। वो 22 साल की होने वाली है और मुझे लगता है कि उसने मन बना लिया है कि वो अभी एक्टिंग में नहीं आने वाली है।’
काजोल की नई जनरेशन को सलाह
नई जनरेशन और यंग टैलेंट को करियर की सलाह देते हुए काजोल ने कहा- ‘मैं ये कहना चाहूंगी कि प्लीज आप हर किसी से सलाह ना लें. क्योंकि, जब आप ये बात पूछेंगे कि मुझे क्या करना चाहिए तो 100 लोग ये बताने के लिए खड़े हो जाएंगे कि आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं. आपको कहेंगे- अपनी नाक बदल लो, हाथ बदल लो, बालों का रंग बदलो, ये करो-वो करो. किसी की भी सफलता का राज है खुद के लिए जगह बनाने की क्षमता. फिर चाहे वो अभिनय की दुनिया हो या फिर सोशल मीडिया पर, दुनिया में बड़ा नाम कमाने के लिए खुद के लिए जगह बनाने की क्षमता होनी चाहिए.’