नींद की झपकी आने से कार असंतुलित होकर खाई में गिर गई, हादसे में पत्नी की मौत 2 मासूम बच्चियां घायल

By: PalPal India News
April 9, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिएटा में बुधवार सुबह नींद की झपकी आने भीषण सड़क हादसे हो गया जिसमें कार असंतुलित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में पत्नी की मौत हो गई, जबकि 2 मासूम बच्चियां घायल हो गई जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

आपको बता दे यूपी में एटा के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में बुधवार तड़के एक सड़क दुर्घटना में एक महिला की मृत्यु हो गई, जबकि उसकी दो मासूम बच्चियां घायल हो गईं। थाना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक आरके सिंह ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि यह दुर्घटना उस समय हुई जब कार चला रहे मुकेश को झपकी आ गई जिससे कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में मुकेश की पत्नी मीनू (35 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 वर्षीय शिवानी और 5 वर्षीय सुहानी इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गईं।

सूचना मिलने पर कोतवाली देहात पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को कार से बाहर निकालकर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। मुकेश ने बताया कि वे सभी जालौन के राठौरपुरा गांव से कुरुक्षेत्र जा रहे थे। पुलिस ने मीनू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *