पलपल इंडिया प्रतिनिधि। जूनियर NTR के फेंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है, जहाँ जूनियर NTR जल्द ही केजीएफ निर्देशक प्रशांत नील के साथ काम शुरू कर रहे हैं। फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है। माइथ्री मूवी मेकर्स और NTR आर्ट्स के बैनर तले बन रही NTRNeel एक दमदार सिनेमैटिक स्पेक्ट्रैकल बनने जा रही है, जहां सिनेमा की दुनिया के दिग्गज पहली बार साथ आ रहे हैं!
‘देवरा: पार्ट 1’ और ‘वॉर 2’ के बाद जूनियर एनटीआर केजीएफ निर्देशक प्रशांत नील की अगली फिल्म में नजर आएंगे। यह फिल्म काफी समय से चर्चा में है, लेकिन अब आखिरकार माइथ्री मूवी मेकर्स ने फिल्म पर एक आधिकारिक अपडेट साझा किया है। पहली बार इंडियन एंटरटेनमेंट की तीन बड़ी ताक़तें माइथ्री मूवी मेकर्स, प्रशांत नील और जूनियर NTR एक साथ आ रहे हैं एक धमाकेदार फिल्म के लिए।
फिलहाल इसे ‘NTRNeel’ कहा जा रहा है और इसे लेकर फैंस में जबरदस्त बज़ है। कल से ही मेकर्स ने एक बड़ा एलान टीज़ किया था और अब आखिरकार उन्होंने कन्फर्म कर दिया है कि ‘मैन ऑफ मासेस’ यानी जूनियर NTR 22 अप्रैल से इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।
रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का टाइटल ड्रैगन रखा गया है, लेकिन इस पर आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। इसके अलावा सैकनिल्क के अनुसार, ऐसा कहा जा रहा है कि ड्रैगन अब 9 अप्रैल 2026 को कई भाषाओं में बड़े पर्दे पर आएगी। जूनियर एनटीआर की पिछली फिल्में सफल रही बैं। बीते साल आई ‘देवरा’ भी हिट साबित हुई अब एक्टर की अपकमिंग फिल्म से लोगों को बड़ी उम्मीदें हैं। ये देखने लायक होगा कि आरआरआर अभिनेता और एक्शन-थ्रिलर फिल्म निर्माता दोनों ही बॉक्स ऑफिस पर एक ब्लॉकबस्टर दे पाते हैं या नहीं