जबलपुर में ओएफके कॉलेज का 63 साल का शिक्षक भेज रहा था अश्लील मैसेज, आरोपित शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज

By: PalPal India News
April 9, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिमध्य प्रदेश के जबलपुर में ओएफके कॉलेज के शिक्षक अब्दुल करीम खान पर गंदे-गंदे मैसेज भेजने का आरोप लगाया है। छात्रा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर कहा कि उसने असाइमेंट के लिए शिक्षक को नंबर दिया था, इसके बाद वो उसे अश्लील मैसेज भेजने लगे। उधर एबीवीवी के कार्यकर्ताओं ने हंगामा करते हुए शिक्षक को हटाने की मांग की है।

जानिये पूरा मामला

दरससल जबलपुर के शासकीय ओएफके कॉलेज खमरिया में 63 वर्षीय शिक्षक पर छात्रा को मोबाइल पर अश्लील संदेश भेजने का आरोप लगा है। मंगलवार को पीड़ित छात्रा अपने साथियों के साथ खमरिया थाने पहुंची और आरोपित शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। इस दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने पहले कॉलेज परिसर में फिर थाने में पहुंचकर हंगामा किया।

जिसके बाद पुलिस ने आरोपित शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। छात्रा ने बताया कि पीड़िता ने शिक्षक से असाइनमेंट के प्रश्न मांगे थे। इस दौरान मोबाइल नंबर शिक्षक को दिया था। टीचर ने नंबर पर प्रश्न तो भेज दिए लेकिन उसके बाद उन्होंने अश्लील मैसेज भेजना शुरू कर दिया। पीड़‍िता ने पहले तो मना किया लेकिन जब नहीं माने तो शिकायत का मन बनाया। पीड़िता का दावा है कि कई अन्य कॉलेज की छात्राओं को भी इसी तरह के अश्लील संदेश आरोपित भेज चुका है। हालांकि पुलिस फिलहाल एक ही छात्रा की शिकायत पर जांच कर रही है। उसने मोबाइल में जो मैसेज बताए उसे पढ़कर पुलिसकर्मियों के भी होश उड़ गए और तुरंत उसकी शिकायत दर्ज कर ली।

अर्थशास्त्र के शिक्षक अब्दुल करीम खान भेजता है मैसेज

थाना प्रभारी सरोजनी टप्पो ने जानकारी देते हुए कहा कि ओएफके कॉलेज की छात्रा ने बताया कि उसे कॉलेज में पढ़ाने वाले अर्थशास्त्र के शिक्षक अब्दुल करीम खान ने अश्लील संदेश मोबाइल पर भेजे। वे संदेश के माध्यम से शारीरिक संबंध बनाने की बात कह रहे थे। इसके पहले जनवरी माह से शिक्षक पीड़िता को गलत नजर से देखते थे, लेकिन पीड़िता ने इसे अनदेखा किया लेकिन बाद में उसे संदेश भेजा तो उसने इसकी शिकायत अपने साथियों से की। इतना ही नहीं पीड़िता ने बताया कि कॉलेज की अन्य छात्राओं ने भी चर्चा में कहा कि उनके पास भी आरोपित शिक्षक ने इसी तरह से मोबाइल पर संदेश भेजे थे। जिसके बाद इस मामले में विद्यार्थी परिषद ने भी छात्रा के साथ थाने पहुंचकर मामला दर्ज करवाया गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की प्रांत छात्रा प्रमुख आंचल मिश्रा ने आरोपित शिक्षक को बर्खास्त करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *