तीन वर्षीय आस्था के आंख के ऊपर माथे की खाल कुत्ते ने चबा ली, गाल व होंठ पर लगे 150 टांके

By: PalPal India News
April 9, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिआवारा कुत्ते ने तीन वर्षीय आस्था को गंभीर रूप से घायल कर दिया। सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में दो घंटे की जटिल सर्जरी कर माथे, होंठ और गाल पर 150 टांके लगाए गए। वी-वाई प्लास्टी तकनीक का उपयोग पहली बार किया गया।

दरअसल मामला मुरैना जिले के कैलारस सुजानगढ़ी गांव का है जहाँ तीन साल की बच्ची आस्था प्रजापति को कुत्ते के काटने के बाद सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ डॉक्टरों ने मासूम का ऑपरेशन किया। बच्ची के माथे पर आंख के पास पांच वाय एक सेमी लंबे घाव के साथ होंठ के पास गाल पर चार वाय एक सेमी का गहरा घाव था। आंख के ऊपर माथे की खाल कुत्ते ने चबा ली थी। डॉक्टरों को पहली बार वी-वाई प्लास्टी सर्जरी करना पड़ी। बच्ची के माथे, गाल व होंठ पर 150 टांके आए हैं।

बच्ची आस्था के होंठ व गाल पर इतना गहरा घाव था कि उसके दांत तक दिख रहे थे, जिसके चलते उसे टांके लगाना संभव नहीं हो रहा था। माथे की खाल कुत्ते ने चबा ली थी, जिससे बच्ची के शरीर के दूसरे हिस्से की खाल निकालकर घाव में लगाना पड़ी। घाव पर खाल की तीन लेयर भरने के बाद ही टांके लगाए जाना संभव हो सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *