पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जय राम रमेश आज जबलपुर पहुंचे। जहां उन्होंने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी द्वारा निकाली गई भारत छोड़ो यात्रा के सफल 5 बड़े मुद्दों की जानकारी दी और भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला। भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जब आर्थिक नीतियों में सुधार होगा तो भारत का विकास होगा हमारे देश के प्रधानमंत्री 4 साल पहले तक महात्मा गांधी की आलोचना करते थे लेकिन आज उनकी पूजा कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी द्वारा निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा के सफल मुद्दों की जानकारी देते हुए उन्होंने आगे कहा कि 1 साल पहले राहुल गांधी द्वारा भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई थी। जो राजनीति परिवर्तन की दृष्टि से निकाली गई थी। इस यात्रा का सफल परिणाम कर्नाटक में दिखाई देता है। कर्नाटक में बनी कांग्रेस पार्टी की सरकार भारत जोड़ो यात्रा का सफल परिणाम है। उनका मानना है कि भारत छोड़ो यात्रा के कारण ही संगठन में एकजुटता आई है। इस यात्रा ने आर्थिक विषमताओं पर लोगों को जागरूक करने का काम किया है। इसके साथ-साथ सामाजिक रूढ़ीकरण भी इसी यात्रा के कारण खत्म हुई है। इसी तरह उन्होंने पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब दिए। जहां उन्होंने कांग्रेस पार्टी की सराहना की तो भाजपा पार्टी पर जमकर निशाना साधा। गौरतलब है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता जय राम रमेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के समर्थन के लिए शहर आए हुए हैं। जहां उनके द्वारा कांग्रेस पार्टी के सदस्यों के साथ मिलकर पत्रकार वार्ता आयोजित की गई थी।