मेरठ के ड्रम कांड की दहशत से घबरा कर एक युवक ने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करा दी, जाने पूरी खबर

By: PalPal India News
April 10, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिफर्रुखाबाद में मेरठ के ड्रम कांड की दहशत से घबरा कर एक युवक ने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करा दी। पति ने स्टांप पेपर पर बकायदा लिखा-पढ़ी कर एसडीएम कोर्ट में पत्नी को उसके प्रेमी के हाथों सौंप दिया।

दरअसल मेरठ के ड्रम कांड की दहशत पूरे देश भर में है फर्रुखाबाद में एक युवक ने अपनी पत्नी की शादी उसकी प्रेमी से करा दी। पति का कहना है कि पत्नी का अफेसर लंबे समय से एक युवक के साथ चल रहा था। मना करने पर जब वह नहीं मानी तो उसकी शादी उसके प्रेमी से करा दी। पति राहुल ने वैष्णवी के प्रेमी मनोज से शादी करा दी और हंसी खुशी से राहुल ने कायमगंज के एसडीएम कोर्ट के वकील अनिल श्रीवास्तव की सीट पर जाकर जयमाल डाली और खुशी-खुशी में साथ-साथ रहने की दोनों  प्रेमी प्रेमिका ने कसम खाई और घर को चले गए। राहुल ने बताया की उसने यह फैसला पत्नी की खुशी के लिये लिया है। हालांकि कुछ लोग इसे मेरठ के ड्रम कांड से जोड़कर देख रहे हैं।

दो साल पहले ही हुई थी शादी

यह मामला फर्रुखाबाद जिले के पटियाली थाना क्षेत्र के नगला कंचिया गांव का है। यहां के राहुल की शादी 2 साल पहले नगला धनी की वैष्णवी से हुई थी। शादी के बाद वैष्णवी का प्रेम प्रसंग ससुराल के ही मनोज से चलने लगा। इसे लेकर उसका पति राहुल से अक्सर विवाद भी होने लगा। पहले वह पति से छिपकर मनोज से मिलती और बात करती थी, लेकिन कुछ दिन बाद उसका यह डर भी खत्म हो गया। दोनों के विवाद का मामला कोर्ट में पहुंचा, कोर्ट में भी कोई राहत नहीं मिली तो पति राहुल ने पत्नी की शादी उसके प्रेमी मनोज से कराने का निर्णय लिया।

गांव के युवक से चल रहा था महिला प्रेम प्रसंग

जानकारी के अनुसार, थाना कंपिल के गांव सिकंदरपुर की रहने वाली वैष्णवी की शादी 12 जून 2023 को पटियाली के रहने वाले राहुल के साथ हुई थी। शादी के कुछ महीने बाद ही पति पत्नी में झगड़ा होने लगा। दरअसल, पति को पता चला कि पत्नी का प्रेम प्रसंग गांव के एक युवक से चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *