12 अप्रैल को मनाया जाएगा हनुमान जन्मोत्सव, इन उपायों से ये उपाय, ढैय्या-साढ़ेसाती का बुरा असर होगा दूर

By: PalPal India News
April 10, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिहनुमान जन्मोत्सव इस साल 12 अप्रैल 2025 को मनाया जाएगा। इस दिन शनिवार भी है, इसलिए हनुमान जन्मोत्सव पर कुछ उपाय करके आप शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के बुरे प्रभाव से बच सकते हैं।

इस बार हनुमान जन्मोत्सव शनिवार के दिन है और इस दिन 5 ग्रह मीन राशि में पंचग्रही योग भी बना रहे हैं। ऐसे में हनुमान जयंती के दिन कुछ उपाय करने से आपको शनि के दुष्प्रभावों से भी छुटकारा मिल सकता है। चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि को हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस दिन विधि-विधान से हनुमान जी की पूजा करने से भक्तों के सभी रोग-दोष दूर होते हैं।

हनुमान जन्मोत्सव पर करें ये उपाय 

  • अगर आप ढैय्या और साढ़ेसाती के बुरे प्रभाव से पीड़ित हैं तो आपको यह उपाय राहत दिला सकता है। आपको करना बस इतना है कि किसी हनुमान मंदिर में जाकर चमेली के तेल का दीपक जलाना है, इसके बाद हनुमान जी को गुड़ का भोग लगाना है और 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ करना है। इससे शनि ग्रह तो शांत होते ही हैं, साथ ही करियर और कारोबार में भी आपको सफलता मिलती है
  • धन से जुड़ी परेशानियों से अगर आप जूझ रहे हैं तो एक सफेद कागज लेकर उसपर आपको स्वास्तिक का चिह्न बनाना चाहिए। इसके बाद घर की तिजोरी में इस कागज को आपको रख देना है। श्रद्धापूर्वक अगर आप ये उपाय करते हैं तो जीवन में धन-धान्य की आपको प्राप्ति होती है और धन से जुड़ी हर परेशानी दूर हो जाती है।
  • अगर आपके कार्य अटक रहे हैं। बनते-बनते बात बिगड़ रही है तो आपको हनुमान जन्मोत्सव पर सुबह स्नान करने के बाद आपको हनुमान मंदिर में जाकर सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए। यह उपाय आपके कार्यों में आ रही बाधाओं को दूर करता है।
  • घर में चल रहे कलह का कारण कई बार शनि से जुड़ी परेशानियां होती हैं। अगर आपके घर में भी लोगों के बीच तालमेल नहीं बैठ पा रहा है तो आपको हनुमान जयंती पर यह उपाय करना चाहिए। आपको सरसों के तेल में कुछ चुटकी सिंदूर मिलाना है उसके बाद घर में मौजूद हर दरवाजे पर सिंदूर मिले तेल से स्वास्तिक का चिह्न बना देना है। यह उपाय करने से आपके घर में सुख-शांति लौटेगी।
  • हनुमान जन्मोत्सव का सबसे आसान और अचूक उपाय है राम नाम का जप। इस दिन किसी एकांत स्थान पर बैठकर आप कम से कम 1008 बार राम नाम का जप करते हैं तो हनुमान जी आपकी सभी मनोकामनाओं को पूरा करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *