बेंगलुरु से श्रृंगेरी जा रही केएसआरटीसी की बस नियंत्रण खो एक पुजारी के घर में गिर गई, कई यात्री हुए घायल

By: PalPal India News
April 10, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिबेंगलुरु से श्रृंगेरी जा रही केएसआरटीसी की बस नियंत्रण खो बैठी और पुजारी के घर पर गिर गई, जिससे कई यात्री घायल हो गए।

दरअसल कर्नाटक के चिक्कमगलूरु में भीषण सड़क हादसा जिसके कारण बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरते हुए एक मकान की छत पर चढ़ गई। बस में कुल 40 यात्री सवार थे। इस घटना में बस ड्रावर और एक यात्री को गंभीर चोटें आई हैं जबकि कई यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

यह हादसा चिक्कमगलुरु जिले के कोप्पा तालुका के जलदुर्गा में हुआ। चिक्कमगलुरु से श्रृंगेरी की ओर जा रही राज्य परिवहन की केएसआरटीसी बस जयापुरा के पास जलदुर्गा में अचानक नियंत्रण खो बैठी और सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। ये बस ढलान पर बने एक मकान पर चढ़ गई। जानकरी अनुसार घटना के वक्त क्षेत्र में हल्की बारिश हो रही थी, जिससे सड़कें फिसलन भरी हो गई थी। इसी के चलते चालक बस पर से नियंत्रण खो बैठा। बस के गिरने से घर की छत को भी नुकसान पहुंचा है। हादसे में बस चालक और एक यात्री को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अन्य यात्रियों को मामूली चोटें लगी हैं।

घटना के बाद सभी घायलों को जयपुरा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बस ड्राइवर समेत दो लोगों को कोप्पा अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिस घर से बस टकराई, उसमें रहने वाली शांता को भी टक्कर से चोटें आईं। स्थानीय निवासियों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में तुरंत मदद की। स्थानीय लोगों ने दावा किया कि दुर्घटना का मुख्य कारण ओवरस्पीडिंग थी। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि बस पुरानी थी और उसका रखरखाव ठीक से नहीं किया गया होगा। कई प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि दुर्घटना के समय बस तेज गति से चल रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *