बेटे की फिल्म ‘जाट’ हुई रिलीज तो खुशी से झूम उठे पापा धर्मेंद्र, 89 की उम्र में धर्मेंद ढोल की थाप पर डांस करते नजर आये

By: PalPal India News
April 10, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिसनी देओल की फिल्म जाट आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. ताबड़तोड़ एक्शन वाली फिल्म ‘जाट’ की रिलीज से पहले मेकर्स ने फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग भी रखी. इस खास मौके पर सनी देओल के पिता और दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र को भी देखा गया. धर्मेंद्र को ढोल नगाड़ों पर भी नाचते हुए देखा गया. इसमें धर्मेंद्र का अतरंगी अवतार देखने को मिला, वो खुशी से झूमते नजर आए।

फिल्म ‘जाट’ रिलीज होने से पहले धर्मेंद्र बहुत एक्साइटेड दिखाई दे रहे हैं. बॉलीवुड के ही-मैन के रूप में पहचाने जाने वाले एक्टर धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ आज नजदिकी सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. फिल्म की स्क्रीनिंग कल मुंबई में हुई थी, जहां पर एक्टर धर्मेंद्र भी शामिल हुए. इसी बीच दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो के वायरल होने के पीछे की असली वजह ये है कि इसमें दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र को डांस करते हुए देखा जा रहा है. धर्मेंद्र को अक्सर अपने बच्चों की फिल्मों की स्क्रीनिंग पर देखा जाता है. ऐसे में जब सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई तो वो भी वहां शिरकत करने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए ढोल नगाड़ों की धुन पर जमकर डांस किया.

धर्मेंद्र के डांस ने किया खुश

धर्मेंद्र का ये अंदाज देख हर कोई खुश था. ही-मैन को लाखों लोग पसंद करते हैं, ऐसे में उनको इस तरह झूमता हुआ देख सभी को खुश कर गया. बीते दिनों धर्मेंद्र की एक आंख का इलाज हुआ है, उन्हें देखने में परेशानी होने लगी थी, जिसके चलते उनका इलाज करवाया गया. धर्मेंद्र को आंख पर पट्टी बांधे हुए भी देखा गया था. लेकिन इन सभी बातों को साइड में रख दिग्गज एक्टर अपने बेटे सनी देओल की फिल्म को सपोर्ट करने पहुंचे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *