2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक में 128 साल बाद क्रिकेट की वापसी, छह टीम के बीच गोल्ड मेडल की पाने की टक्कर

By: PalPal India News
April 10, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि128 साल बाद 2028 लॉस एंजिल्स खेलों से जब क्रिकेट ओलंपिक में वापस आएगा. ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी 128 सालों के बाद हो रही है. इससे पहले 1900 में पेरिस में आयोजित किए गए ओलंपिक खेलों में क्रिकेट को शामिल किया गया था. आयोजकों ने बुधवार को इसकी पुष्टि की. क्रिकेट को आखिरी बार ओलंपिक में साल 1900 में हुए पेरिस खेलों में जगह मिली थी. तब ग्रेट ब्रिटेन और फ्रांस के बीच एक-एक, दो दिवसीय मैच हुआ था, जिसे अब एक अनौपचारिक टेस्ट के रूप में मान्यता दी गई है.

15-15 खिलाड़ियों के स्क्वॉड वाली छह-छह टीम
लॉस एंजिल्स 2028 में क्रिकेट टी-20 प्रारूप में खेला जाएगा, जिसमें पुरुष और महिला दोनों इवेंट में छह टीमें प्रतिस्पर्धा करेंगी. प्रत्येक टीम 15 सदस्यीय टीम का चयन कर सकती हैं क्योंकि पुरुष और महिलाओं दोनों में 90–90 खिलाड़ियों का कोटा आवंटित किया गया है.

ICC में 12 देश हैं फुल मेंबर

ओलंपिक 2028 का आयोजन अमेरिका के लॉज एंजिल्स में होना है. इस ओलंपिक में पुरुष और महिलाओं की 6-6 टीमें भाग लेंगी. हर टीम 15 सदस्यीय स्क्वाड का चयन कर सकती हैं क्योंकि पुरुष और महिलाओं दोनों में 90–90 खिलाड़ियों का कोटा आवंटित किया गया है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल में अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, भारत, आयरलैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे में 12 फुल मेंबर शामिल हैं. इसके अलावा 94 देश एसोसिएट सदस्य हैं। ओलंपिक 2028 में क्रिकेट में क्वालीफाई करने के तरीके की अभी तक पुष्टि नहीं की गई है.

मेजबान अमेरिका को मिलेगी डायरेक्ट एंट्री
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) में अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, भारत, आयरलैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे में 12 पूर्ण सदस्य शामिल हैं. इसके अलावा 94 देश एसोसिएट सदस्य हैं. ओलंपिक 2028 में क्रिकेट में क्वालीफाई करने के तरीके कि अभी तक पुष्टि नहीं की गई है. लेकिन अमेरिका को मेजबान देश होने के कारण सीधा प्रवेश मिलना तय है. प्रत्येक वर्ग में बाकी पांच टीम क्वालिफिकेशन के जरिए इसमें अपनी जगह बनाएंगी.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *