पलपल इंडिया प्रतिनिधि। महाराष्ट्र के वाशिम जिले के एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहाँ एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी और खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
दरअसल आपको बता दे महाराष्ट्र के वाशिम जिले से दो मौतों का मामला सामने आते ही सनसनी मच गई यहाँ एक पति ने चरित्र पर शक के कारण अपनी पत्नी की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी। पत्नी की हत्या के बाद पति ने खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में भी लिया गया है।
आसपास मौजूद क्षेत्रीय जनों ने बताया की पति को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक होने के चलते वह बहुत दिनों से परेशान था पति को लगने लगा था की उसकी पति की किसी और से बातचीत चलती है इसलिए उसने अपनी पत्नी को मारा और फिर खुद भी आत्महत्या कर ली।