पलपल इंडिया प्रतिनिधि। अगर आप वॉट्सऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। वॉट्सऐप एक धमाकेदार प्राइवेसी फीचर लाने जा रहा है। वॉट्सऐप यूजर्स को हमेशा इस बात की टेंशन रहती है कि कोई भी आपकी चैट को सेव कर सकता है तो अब यह टेंशन खत्म होने वाली है।
दुनियाभर में करीब 3.5 बिलियन से अधिक लोग वॉट्सऐप का इसका इस्तेमाल करते हैं। अपने करोड़ों यूजर्स की सुविधा के लिए कंपनी प्लेटफॉर्म में नए नए अपडेट्स और फीचर्स लाती रहती है। कुछ फीचर्स यूजर्स के एक्सपीरियंस को बदलते हैं तो कुछ प्राइवेसी को मजबूत बनाते हैं। इस बीच वॉटस्ऐप एक और नया प्राइवेसी फीचर ला रहा है।
जानकारी के मुताबिक नए फीचर को iOS के लिए नए बीटा वर्जन में स्पॉट किया गया है। कंपनी जल्द ही आईफोन यूजर्स को नया फीचर पेश करेगी, हालांकि अभी इसकी लॉन्चिंग की तारीख का ऐलान नहीं किया गया है। नया फीचर रोलआउट होने के बाद आपके हाथ में यह कंट्रोल होगा कि आपकी फोटो या फिर वीडियो को कोई सेव कर पाए या फिर नहीं। वॉट्सऐप फिलहाल इस फीचर को अभी iOS यूजर्स के लिए रोलआउट कर रहा है लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही इसे एंड्रॉयड यूजर्स के लिए भी जारी किया जा सकता है। यह सेटिंग पूरी तरह से ऑप्शनल होगी। इस फीचर को आप अपने हिसाब से ऑन ऑफ कर पाएंगे। आप जैसे ही इस फीचर को ऑन करेंगे तो रिसीवर के पास एक नोटिफिकेशन पहुंच जाएगा ताकि सामने वाले को पता चल सके कि आप उसकी फोटोज, चैट या दूसरी फाइल्स को सेव नहीं कर सकते हैं।