“भगवान श्रीकृष्ण के साथ भी है दिवाली का गहरा रिश्ता, जानें क्यों मनाते हैं यह पर्व?”

By: PalPal India News
November 6, 2023

palpalindianews/jabalpur

हिंदू धर्म में दिवाली सबसे बड़ा त्योहार होता है और रोशनी का यह पर्व प्राचीन काल से मनाया जा रहा है. जो कि कार्तिक मास की अमावस्या तिथि के दिन मनाया जाता है और और इस साल यह तिथि 12 नवंबर 2023, रविवार के दिन है. यानि इस साल दिवाली का त्योहार 12 नवंबर को मनाया जाएगा. दिवाली का पर्व हर तरफ ​खुशियां लेकर आता है और इसकी रौनक देखते ही बनती है. इस दिन केवल घर ही नहीं, बल्कि बाजारों में भी जगमगाहट और रोशनी दिखने को मिलती है. आमतौर पर सभी जानते हैं कि 14 वर्ष का वनवास काटने के बाद जब भगवान राम अयोध्या आए थे तो उन​के स्वागत में हर घर में घी के दीपक जलाए गए. तभी से दिवाली का पर्व हर साल धूमधाम से मनाया जाता है. लेकिन शायद कम ही लोगों को यह पता होगा कि दिवाली का भगवान श्रीकृष्ण से भी गहरा रिश्ता है. आइए जानते हैं दिवाली और भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी पौराणिक कथा और दिवाली के महत्व के बारे में

भगवान श्रीकृष्ण और दिवाली का रिश्ता

भगवान श्रीकृष्ण का भी दिवाली से गहरा रिश्ता है. एक पौराणिक कथा के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण ने दिवाली के दिन ही सत्यभामा की मदद से नरकासुर राक्षस का वध किया था और उसकी कैद से 16 हजार राजकुमारियों को मुक्त कराया था. कथा के अनुसार द्वापर काल में नरकासुर नामक राक्षस ने 16 हजार राजकुमारियों का अपहरण किया और उन्हें बंधक बना लिया. राजकुमारियों की रक्षा के लिए माता धरती ने स्वंय सत्यभामा के रूप में जन्म लिया और भगवान श्रीकृष्ण से विवाह किया. जिसके बाद भगवान श्रीकृष्ण और सत्यभामा ने नरकासुर का वध कर राजकुमारियों को मुक्त कराया.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *