हत्या के मामले में गवाही देने आये जम्मू में तैनात 27 वर्षीय फौजी की सिर पर गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

By: PalPal India News
April 10, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिउत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में अपराध की एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक फौजी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक फौजी छुट्टी लेकर हत्या के एक मामले में कोर्ट में गवाही देने के लिए आया था। फौजी के सिर और सीने में गाली मारी गई है। पुलिस ने इस पूरी वारदात को लेकर अपनी जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल सहारनपुर के थाना रामपुर मनिहारन के अंतर्गत मुड़ीखेड़ी गांव में हत्या के एक मामले में गवाही देने आए एक फौजी 27 वर्षीय विक्रांत गुर्जन जो कि जम्मू में तैनात था, उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों ने बताया है कि उसके चचेरे भाई की 4 साल पहले चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। इस मुकदमे में विक्रांत मुख्य गवाह था। 

रात को टहलने निकला था फौजी

पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, मृतक फौजी विक्रांत गुर्जन चार दिन की छुट्टी लेकर गांव आया था। विक्रांत बुधवार की रात को भोजन करने के बाद बाहर टहलने निकला था। वह काफी देर तक वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसे फोन किया, लेकिन उसका फोन बंद आया। इसके बाद अगले दिन गुरुवार को गांव के चकरोड पर खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों ने सड़क के किनारे विक्रांत का शव देखा। उन्होंने इसकी सूचना परिजनों को दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *