भोजपुरी और टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस मोनालिसा एक बार फिर अपने स्टाइल और ग्लैमर को लेकर चर्चा में हैं। इस बार वे अपनी वेकेशन ट्रिप को लेकर सुर्खियों में हैं, जो वह इन दिनों थाईलैंड में एन्जॉय कर रही हैं।
मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पूल साइड से कुछ बेहद स्टनिंग फोटोज शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह ब्लैक टॉप और स्विमिंग पैंट में नजर आ रही हैं, जिसमें उनका ग्लैमरस अवतार देखते ही बनता है। फोटो में वे पूल के किनारे बैठकर अपने पैरों को पानी में डुबोए हुए रिलैक्स करती दिख रही हैं।
उन्होंने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन लिखा है – “पैर डुबोना, यादें बनाना।” फैन्स को मोनालिसा का ये अंदाज़ बेहद पसंद आ रहा है और वे जमकर लाइक्स और कमेंट्स की बरसात कर रहे हैं। गौरतलब है कि मोनालिसा न सिर्फ भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री हैं, बल्कि उन्होंने टीवी की दुनिया में भी अपनी एक खास पहचान बनाई है।