बेंगलुरु मेट्रो स्टेशन पर प्रेमी जोड़े की आपत्तिजनक हरकत, वीडियो वायरल

By: PalPal India News
April 11, 2025

बेंगलुरु. बेंगलुरु के नम्मा मेट्रो स्टेशन से एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सार्वजनिक रूप से आपत्तिजनक हरकत करता नजर आ रहा है, जिसने लोगों को हैरान और नाराज़ कर दिया है।

पब्लिक प्लेस जैसे मेट्रो स्टेशन, जहां महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग और परिवार रोज़ाना आते-जाते हैं, वहां इस तरह की बेहूदी हरकतें सिर्फ अशोभनीय ही नहीं, बल्कि सामाजिक मर्यादा के खिलाफ भी हैं।

रिश्तों में प्रेम होना स्वाभाविक है, लेकिन उसे जताने के भी कुछ दायरे और सीमाएं होती हैं। सार्वजनिक जगहों पर इस तरह का व्यवहार न केवल वहां मौजूद लोगों को असहज करता है, बल्कि समाज को एक गलत संदेश भी देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *